छतरपुर
एनएच 39 पर हुआ हादसा एक व्यक्ति की मोके पर मौत, छोटी बच्ची घायल

छतरपुर। जिले के बमीठा थाना अंतर्गत घूरा ब्रज के आगे रात्रि 9 बजे करीब एक तेज रफ़्तार मोटरसाइकिल फोरलेन पर बैठे आवारा गौ बंश से टकरा गयी जिसमे मोटरसाइकिल सवार गिरधारी पटेल निवासी मोराहा थाना सिविल लाइन की मोके पर ही मौत हो गयी बताया गया है की मृतक बमीठा की तरफ से छतरपुर की और जा रहा था ‘कहते है जाखो राखे सईया मार सके न कोय’ क्योंकि मृतक के साथ एक 3 साल करीब की बच्ची भी मोटरसाइकिल पर बैठी थी जिसको मामूली चोट आयी है घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल 108 की मदद से पहुचा गया है।

(रिपोर्टर- अशोक नामदेव बमीठा खजुराहो)

















