महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने KGMU में रेजिडेंट डॉक्टर के धर्मांतरण मामले में अपनाया कड़ा रुख

@लखनऊ। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने KGMU में रेजिडेंट डॉक्टर के धर्मांतरण मामले में कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा- KGMU के डॉक्टर ने जूनियर डॉक्टर के साथ लव जिहाद किया है। मैं लव जिहादियों को आगाह करते हुए कहती हूं कि सुधर जाओ, वरना तुम सबको चुन-चुनकर राख का ढेर कर दिया जाएगा।

पीड़िता के साथ अपर्णा यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा- सीनियर ने अपनी जूनियर को इस कदम उकसाया कि उसने जाने देने की कोशिश की। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज होगी। उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। कोर्ट से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
अपर्णा यादव ने कहा- जब सीता माता का अपहरण होता है, तो रावण के पूरे वंश का नाश होता है। जब द्रौपदी का चीर हरण होता है, तो पूरे कुरु वंश का नाश होता है। हमारा दुर्भाग्य है कि भारतवर्ष में लव जिहाद कर हिंदू बेटियों का जीवन बर्बाद किया जा रहा है या उनकी हत्या की जा रही है। KGMU के मामले में पीड़िता के साथ लव जिहाद किया गया है। हम आरोपियों पर कार्रवाई करेंगे। हम लव जिहादियों की मानसिकता का अंत करेंगे।

















