मध्यप्रदेश
भाजपा ने की चार जिलों अध्यक्षों की नियुक्ति

भोपाल। लोकसभा चुनाव की भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी को लेकर खाली पदों को भरने की कवायद भी की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने तीन नए बने जिलों समेत चार जिलों में अध्यक्षों की नियुक्त की है। इसमें मऊगंज का अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा को बनाया गया है। पांढुर्णा का जिला अध्यक्ष वैशाली महाले, मैहर का जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने और बड़वानी का जिला अध्यक्ष कमल नयन इंगले को बनाया गया है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश महामंत्री और प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवान दास सबनानी ने आदेश जारी किए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
आपको यहां बता दें राज्य सरकार ने मऊगंज, पाढुंना और मैहर को नया जिला बनाया है। इन जिलों में अध्यक्षों के पद खाली थे। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की अनुंशसा के बाद नियुक्ति कर दी गई।