छतरपुर

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अनुभाग नौगांव में आयोजित “एकता दौड़-रन फ़ॉर यूनिटी”

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर निर्माण एवं स्वच्छता का दिया गया संदेश

नौगांव। आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को भारत के लौहपुरुष सरदार श्री वल्लभभाई पटेल जी के 150 में जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता अखंडता और सुरक्षा एवं जन समुदाय की सहभागिता हेतु छतरपुर जिले के मुख्यालय एवं सभी थानों से एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि, युवा, पुलिसकर्मी, नगर ग्राम रक्षा समिति, अन्य विभाग के सदस्य सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में “रन फॉर यूनिटी” के पोस्टर, बैनर, पम्पलेट एवं होर्डिंग आकर्षण का केंद्र रहे।


नौगांव में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक वाल्मीकि चौबे एवं अनुभाग के सभी थानों में पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति सम्मिलित सदस्यों को शपथ दिलवाई गई। पंपलेट वितरण किए गए, लौह पुरुष श्री वल्लभभाई पटेल जी की जीवनी के संबंध में बताया गया। तत्पश्चात एकता दौड़ “रन पावर यूनिटी” को रवाना किया गया। सुरक्षा एवं सक्रिय यातायात व्यवस्था हेतु आवश्यक प्रबंध किए गए।

एकता दौड़ कार्यक्रम के पश्चात पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं सम्मिलित सदस्यों द्वारा पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर निर्माण, स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज की दिशा में योगदान देना है। पुलिस अधिकारियों द्वारा यह संदेश दिया गया कि राष्ट्रीय एकता के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा भी सामाजिक उत्तरदायित्व का महत्वपूर्ण अंग है।

Related Articles

Back to top button