मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

₹30000 का इनामी बदमाश को संरक्षण देने वाले दो आरोपी छतरपुर पुलिस की गिरफ्त मे

आरोपी रविंद्र परिहार के विरुद्ध हत्या का प्रयास, बलवा, अवैध हथियार, अवैध वसूली, मारपीट जैसे एक दर्जन अपराध पूर्व से दर्ज

मध्यप्रदेश। छतरपुर जिले के थाना ओरछा रोड के ग्राम देरी में विगत दिनों आरोपी रविंद्र परिहार द्वारा हत्या का प्रयास का अपराध किया गया था पुलिस आरोपियों गिरफ्तार हेतु तलाश कर रही थी।

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री प्रमोद वर्मा द्वारा ₹30000 के इनाम की उद्घोषणा की गई थी। पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही थी।

पुलिस टीम द्वारा कल 30000 रुपये के इनामी बदमाश रविंद्र परिहार पिता सुल्तान सिंह निवासी ग्राम देरी थाना ओरछा रोड को गिरफ्तार किया गया था। ₹30000 का इनामी बदमाश आरोपी रविंद्र सिंह परिहार एक आदतन अपराधी है इसके विरुद्ध तीन हत्या का प्रयास सहित मारपीट, बलवा, अवैध हथियार, अवैध वसूली जैसे एक दर्जन अपराध पूर्व से दर्ज हैं। फरार आरोपी रविंद्र को संरक्षण देने वाले दोनों आरोपी अजय सिंह चंदेल एवं उत्तम सिंह लोधी दोनों निवासी ग्राम निमडमुंडा थाना हटा जिला दमोह को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक पुष्पेंद्र यादव थाना प्रभारी ओरछा रोड, उप निरीक्षक धर्मेंद्र रोहित थाना प्रभारी बंसिया, उप निरीक्षक दीपक यादव थाना प्रभारी सटई, उप निरीक्षक राहुल तिवारी थाना प्रभारी पिपट, उप निरीक्षक कुलदीप जादौन चौकी प्रभारी गरौली, उपनिरीक्षक किशोर पटेल प्रभारी साइबर सेल, उप निरीक्षक शिशिर तिवारी, प्रधान आरक्षक राजेश यादव, महेंद्र यादव, तरुण विश्वकर्मा, किशोर कुमार, आरक्षक सुरेंद्र तिवारी, गुलाब खान, भगवानदास, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, आरक्षक धर्मराज, विजय, मयंक, राजीव एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button