मध्यप्रदेश
प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी पद से हटाए गए वीएन अम्बाड़े

भोपाल। मध्यप्रदेश वन विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 11 हाथियों की मौत के मामले में प्रदेश के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन वीएन अंबाड़े को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर वित्त एवं बजट शाखा के प्रधान मुख्य वनसंरक्षक शुभरंजन सेन को प्रदेश का नया चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन नियुक्त किया गया है। वहीं वीएन अम्बाड़े को वन राज विकास निगम भोपाल में प्रबंध संचालक के रूप में पदस्थ किया गया है।