मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

आज सुबह हुए एक गोली कांड में दोनों पक्षों पर सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज

गोली चलाने वाले युवक पर हत्या के प्रयास की धारा 109 और 25- 27 आर्म्स एक्ट में FIR दर्ज, दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट और अन्य धाराओं में FIR दर्ज की गई है

मध्यप्रदेश। छतरपुर में आज सुबह एक गोलीकांड हुआ जिसमें एक महिला समेत एक युवक गोली लगने से घायल हो गए।

घटना दो युवकों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई थी जिसमें एक युवक अपने साथियों को लेकर दूसरे पक्ष के घर झगड़ा करने पहुंचा था। लेकिन घर में मौजूद युवक ने लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से फायर कर दिया और गोली युवक शिवहरी दुबे के हाथ में गोली लग गई लेकिन इसी बीच गोली चलाने वाले लड़के की मां बीच बचाव करने लगी और उस महिला के हाथ में भी गोली लग गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों की हालात सामान्य है।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों पक्षों पर FIR दर्ज की है गोली चलाने वाले युवक पर हत्या के प्रयास की धारा लगाई गई है और वही जो पक्ष अपने साथियों के साथ झगड़ा करने पहुंचे थे उन पर घर में घुसकर मारपीट करने और गाली गलौच करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रुद्राक्ष होटल के सामने के एक घर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button