मठ संचालक द्वारा संस्कृत विद्यालय के छात्रों को कंबल का वितरण

कटनी। विजयराघवगढ़ निलकंठेशवर भक्ति धाम के मठ संचालक हरिश्चंद्र पुरस्कार प्राप्त मदनलाल ग्रोवर जी ने संकट मोचन जगन्नाथ धाम स्थित श्री गरुड़ध्वज संस्कृत विद्यालय एवं वेद विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों और आचार्यों को कंबल दान किया।
निलकंठेशवर भक्ति धाम के संचालक मदनलाल ग्रोवर धर्म पत्नी सुमित्रा ग्रोवर के साथ प्रतिवर्ष छात्रों को प्रदान की जाती है । लगातार कई वर्षों से मदनलाल ग्रोवर व परिवार द्वारा संस्कृत विद्यालय के छात्रों के भोजन व्यवस्था के लिए अन्नदान सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में तन मन धन से सहयोग कर संस्कृत और संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव सहयोग प्रदान करते आ रहे है।
मदनलाल ग्रोवर जी के इस परोपकारी कार्य के लिए अनंत श्री विभूषित स्वामी इंदिरारमण जी महाराज,पं जगदीश प्र त्रिपाठी राजा जी,पं प्रमोद मिश्रा,पं केशवानंद तिवारी,डॉ अनिल मिश्रा,विमलेन्दु पयासी,अनिल शर्मा,ब्रह्ममूर्ति तिवारी, शेरा मिश्रा पत्रकार, विपिन सोनी,अरविन्द बडगैयां,डॉ जी पी पाठक, रामनारायण गर्ग,शिवकुमार पांडेय ओ पी तिवारी,मनोज गुप्ता,माधुरी मिश्रा,सुरेन्द्र त्रिपाठी,सुरेन्द्र मिश्रा,लक्ष्मण यादव,संदीप मिश्रा,लक्ष्मण पांडेय,एम एल नामदेव,अशोक गुप्ता,पद्मा ताम्रकार,जमुना गुप्ता,श्यामलाल नामदेव,अजीत पांडेय, अरुण मिश्रा, कुंजीलाल गुप्ता,संतोष मिश्रा,रामकिशोर गुप्ता, संदेश उपाध्याय,राजू गुप्ता,तारा सिंह चौहान सहित अन्य सदस्यों ने आभार प्रकट किया है।
(शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी)