मौन हुए मनमोहन, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

छतरपुर। आज राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महाप्रसाद पटेल की अध्यक्षता में भारत में पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक शोक सभा आयोजित की गई इस अवसर पर सभी नेताओं ने नम आँखों से अपने नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन करते हुए मौन धारण कर दिवगंत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और कांग्रेस नेताओ ने अपने अपने विचारो के माध्यम से अपने प्रिय नेता के जीवन से जुड़ी हुई बातों को रेखाकिंत किया।
जैसा की विदित है दिनांक 26 दिसंबर को रात्रि 9.51 पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में डॉक्टर सिंह साहब जी ने अपनी अंतिम सास ली और आज सुबह उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पहुंचा तो हजारों की संख्या में उपस्थित लोगो ने डॉक्टर सिंह के अंतिम दर्शन कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए इसके पश्चात कांग्रेस कार्यालय से निगम बोध घाट के लिए उनकी अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई जहाँ पर उनको पंचत्व में विलीन किया गया। तत्पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अनीस ख़ान , दीप्ति पांडे ,परमानंद विश्वकर्मा , प्रवक्ता संतोष तिवारी ,महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष स्मिता खरे ,ग्रामीण अध्यक्ष शिवानी चौरसिया ,सेवादल अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र परमार , आईटी सेल अध्यक्ष दीपांशु यादव , शिवसिंह यादव , प्रकाश पांडे ,लक्ष्मण सिंह ,एड राकेश दीक्षित ,ब्लॉक अध्यक्ष हरनारायण यादव ,ब्रजकिशोर पांडे ,अवधेश सोनकिया ,दिलीप सिंह क्षत्रिय ,नरेश पटेल ,एड सुरेश मिश्रा ,पार्षद कीर्ति विश्वकर्मा , रमा चौहान ,धीरज मिश्रा ,वंदना चौपड़ा ,जानकी कुशवाहा ,अभिलाषा अहिरवार ,प्रियंका अग्रवाल ,परवीन खातून ,आदर्श रावत ,अवधेश नायक,रोहित तिवारी , महेंद्र रैकवार,अनूप पाठक ,सत्यम चतुर्वेदी ,लवकेश सिंह ,विजय तिवारी ,एड लक्ष्मण पटेल ,मनमोहन कुशवाहा ,आयुष तिवारी ,नरेंद्र सिंह ,के पी सिंह ,राजेश असाटी ,आशाराम विश्वकर्मा आदि एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।