शुक्रवार को 24 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र भरे

छतरपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 कराए जा रहे हैं। नामांकन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुकी है। इसी क्रम में 27 अक्टूबर शुक्रवार को 24 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र भरे गए।
विधानसभा क्षेत्र महाराजपुर से निर्दलीय सचिन चौरसिया, भारतीय जनता पार्टी से धीरेन्द्र नायक, बहुजन समाज पार्टी से महेश चन्द्र कुशवाहा, आम आदमी पार्टी से गायत्री पटेल, विधानसभा क्षेत्र चंदला से राष्ट्रवादी भारत पार्टी से राजा भईया प्रजापति व निर्दलीय राजा भईया प्रजापति, समाजवादी पार्टी से आर.डी. प्रजापति, विधानसभा क्षेत्र राजनगर से बहुजन समाज पार्टी से घासीराम पटेल, निर्दलीय श्रीमती अहिरवार पूनम, निर्दलीय मोहम्मद इमरान, निर्दलीय दशरथ कुशवाहा, राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी से राजकुमार चौरसिया, निर्दलीय वीरेन्द्र पटेल, विधानसभा क्षेत्र छतरपुर से निर्दलीय दीपक, जन अधिकार पार्टी से प्रेमचन्द्र अहिरवार, समाजवादी पार्टी बैनीप्रसाद चौरसिया, विधानसभा क्षेत्र बिजावर बहुजन समाज पार्टी से महेन्द्र कुमार, निर्दलीय रामदेवी अहिरवार, विधानसभा क्षेत्र मलहरा से इंडियन नेशनल कांग्रेस से मुन्नीलाल यादव, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रामश्री राजपूत, आम आदमी पार्टी चन्दा रामशरण, आम आदमी पार्टी सूरज वंशकार, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी देविन्द्र, निर्दलीय अर्जुन सिंह, बहुजन समाज पार्टी से लखन लाल अहिरवार ने नाम निर्देशन पत्र भरा है।











