उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने लक्ष्मणबाग गौशाला परिसर रीवा में कृष्णवट वृक्ष व भोजपत्र वृक्ष का किया रोपण

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने लक्ष्मणबाग गौशाला परिसर रीवा में कृष्णवट वृक्ष व भोजपत्र वृक्ष का रोपण किया। उन्होंने कहा कि इन वृक्षों में भगवान का वास होता है। इनका रोपण गौशाला के लिए सौभाग्यशाली है।
श्री शुक्ल ने कहा कि लक्ष्मणबाग गौशाला के प्रताप से ही बसामन मामा गौवंश वन्य विहार की स्थापना हुई तथा हिनौती में गौधाम का निर्माण कार्य प्रगति पर है।उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि लक्ष्मणबाग गौशाला से संबद्ध सभी जन साधुवाद के पात्र हैं जो इसे प्रभावी व सिद्ध क्षेत्र बनाने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। इस गौशाला में प्रदेश के मुख्यमंत्रियों, मनीषियों व संतों का आगमन हो चुका है। उन्होंने दोनों वृक्षों को उपलब्ध कराने के लिए बाला व्यंकटेश शास्त्री जी को साधुवाद दिया। उप मुख्यमंत्री श्री ने गौपूजन कर गाय को गुड़ खिलाया। अध्यक्ष नगर निगम रीवा श्री व्यंकटेश पाण्डेय सहित शहर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।