पुलिस अधीक्षक रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव नें महिला हेल्प डेस्क का किया गया उद्धाटन

बांदा। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना जीआरपी बाँदा में महिला हेल्प डेस्क का किया गया उद्धाटन। आज दिनांक 01.04.2025 को पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के दृष्टिगत थाना जीआरपी बांदा में रिबन काटकर, शिलापट्ट का अनावरण करते हुये महिला हेल्प डेस्क का उद्धाटन किया गया।
इस शुभ अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात जनपद बाँदा व प्रभारी आर.पी.एफ पोस्ट बाँदा, प्रभारी रेलवे इंजीनियरिंग निर्माण विभाग रेलवे स्टेशन बाँदा व प्रभारी निरीक्षक नवेन्दु शेखर अग्निहोत्री थाना जीआरपी बाँदा के साथ-साथ थाना जी.आर.पी. बाँदा पर नियुक्त अधिकारी/ कर्मचारीगण एंव पत्रकार बन्धु भी शामिल हुये। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला यात्रियो की सुरक्षा के लिए उचित दिशा निर्देश देते हुये बताया गया कि थाना जीआरपी बाँदा में महिला हेल्प डेस्क बनने से महिला यात्रियों/आगन्तुको को सुविधा होगी तथा उनकी समस्या महिला कर्मचारी द्वारा सुनकर/समझकर प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी बाँदा के संज्ञान में डालकर निराकरण किया जायेगा।
साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना स्थानीय का निरीक्षण किया गया एंव थाना कार्यालय के अभिलेखों/रजिस्टरों को चेक किया गया तथा लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण के सम्बन्ध में विवेचकों को निर्देशित करते हुये यात्रियों की यात्रा सुगम एवं सुरक्षार्थ बनाने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये प्लेटफार्मों , सरकुलेटिंग एरिया, आउटर व ट्रेनों में गश्त बढाने के निर्देश दिये गये एवं आरपीएफ एवं रेलवे विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे यात्रियों में और अधिक सुरक्षा की भावना उत्त्पन्न हो और उनकी यात्रा को और अधिक सुरक्षात्मक बनाया जा सके और महिला यात्रियो की सुरक्षा के लिए उचित दिशा निर्देश दिये गये।
(बांदा ब्यूरो पंकज शिवहरे)

















