छतरपुर
दिव्यांग छात्रों हेतु टीएलएम मेले का किया गया आयोजन

छतरपुर। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा स्थानीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 छतरपुर में दिव्यांग छात्रों हेतु जिला स्तरीय टीएलएम मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ एपीसी अकादमिक नीरज खरे, एपीसी ई एण्ड आर सुशील द्विवेदी द्वारा सरस्वती पूजन से किया गया। आईईडी प्रभारी दानबहादुर पटेल ने बताया कि मेले में जिले के समस्त एमआरसी उपस्थित रहे जिन्होंने दिव्यांग छात्रों के अध्ययन को सरल बनाने हेतु विभिन्न प्रकार की टीएलएम सामग्री का प्रदर्शन किया। मेले में बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र एवं शिक्षक उपस्थित रहे। साक्षरता ब्लॉक समन्वयक आनंद अरजरिया, जयनारायण खरे की विशेष उपस्थिति रही।


















