पुलिस नें 5 आदतन अपराधियों को गुंडा सूची, 1 को निगरानी सूची में किया गया सम्मिलित एवं 1 अपराधी के विरुद्ध जिला बदर प्रस्तावित कार्यवाही

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु निरंतर आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाशों की निगरानी की जा रही है, समय-समय पर थानों में उपस्थित कर आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं। छतरपुर पुलिस द्वारा माह जनवरी वर्ष 2026 में विभिन्न थानों के 5 आदतन अपराधियों को गुंडा सूची में, थाना लवकुश नगर अंतर्गत एक आदतन अपराधी को निगरानी सूची में सम्मिलित किया गया है एवं उसी के विरुद्ध जिला बदर प्रस्तावित कार्यवाही की गई।

गुंडा बदमाश
1. थाना सिविल लाइन अंतर्गत सुश्रुत त्रिपाठी पिता सुनील दत्त त्रिपाठी निवासी चौबे कॉलोनी छतरपुर
2. थाना सिविल लाइन अंतर्गत मुन्ना सिंह चंदेल उर्फ अभांत पिता मनोहर सिंह चंदेल निवासी ग्राम बगौता
3. थाना लवकुश नगर अंतर्गत अगम अवस्थी पिता बृजराज अवस्थी निवासी ग्राम मुड़ेरी
4. थाना सरवई अंतर्गत अर्जुन पटेल पिता रामचंद्र पटेल निवासी ग्राम सरवई
5. थाना मातगुवां अंतर्गत दिनेश पाल पिता बबलू पाल निवासी ग्राम बुदौर को गुंडा सूची में सम्मिलित किया गया।
निगरानी सूची
1. थाना लवकुश नगर अंतर्गत शनि चौरसिया पिता दिलीप चौरसिया निवासी चौरसिया मोहल्ला लवकुश नगर
जिला बदर
1. थाना लवकुश नगर अंतर्गत शनि चौरसिया पिता दिलीप चौरसिया निवासी चौरसिया मोहल्ला लवकुश नगर के विरुद्ध जिला बदर प्रस्तावित कार्यवाही की गई। प्रतिवेदन कार्यालय जिला दंडाधिकारी प्रस्तुत किया जा रहा है।

















