दमोह
मडियादो सेक्टर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की सेक्टर स्तरीय बैठक सम्पन्न

@दमोह- शिवलाल चढ़ार। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड हटा के मडियादो सेक्टर अंतर्गत संचालित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन गौमुख धाम, मडियादो में किया गया। बैठक में नवांकुर संस्था लखनलाल सेवा संस्थान, हटा के अंतर्गत ग्राम चकरदा, डौली, खाईखेड़ा, नारायणपुरा एवं रजपुरा की सक्रिय समितियों ने सहभागिता की।


















