SP अगम जैन के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट, ठगी की साजिश का खुलासा, पुलिस ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस अधीक्षक आईपीएस अगम जैन के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने की साजिश रची जा रही है। आरोप है कि इस फर्जी अकाउंट के जरिए पहले लोगों से फर्नीचर बेचने की बात की जाती है, फिर मोबाइल नंबर लेकर लेन-देन की कोशिश की जाती है।

मध्यप्रदेश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक के माध्यम से ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब ठगों ने आम लोगों के साथ-साथ IAS और IPS अधिकारियों के नाम का भी दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है, जिससे लोग आसानी से भरोसे में आ जाते हैं।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध अकाउंट से सावधान रहें, बिना पुष्टि के किसी को पैसे न भेजें और तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल को सूचना दें। सतर्कता ही इस तरह की ठगी से बचने का सबसे बड़ा उपाय है।यदि इस तरह का मामला सामने किसी के पास भी आए तो सम्बंधित थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराए एवं सतर्क एवं सावधान रहे।

















