मध्यप्रदेशकटनीजबलपुर संभाग

मेडिकल के साथ क्लिनिक अवैध दवाओ का विकृय के साथ बीएमओ ने की कार्यवाही

चोरी उपर से सिना जोरी अवैध मेडिकल संचालक ने की पुलिस से भी बदसलूकी

कटनी@शेरा मिश्रा। विजयराघवगढ़ स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर समाज आज डाक्टरों को भगवान मानता है किन्तु कुछ लोग पैसो के लिए समाज के मानव जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कानून की नजरो मे धुलझोकने वाले मेडिकल का संचालन करते करते डाक्टर बन जाते हैं और मरीजों को दवाई कर उनका इलाज करते हैं।

फलस्वरूप अनेको बार मामले सामने आए की ऎसे मरिजो की मृत्यु हुई है जिसके लिए तरह तरह के विरोध भी हुई है अनेको शिकायतों के बाद आज जब विजयराघवगढ़ बीएमओ डाक्टर विनोद कुमार ने छापामारी की तो सच्चाई कुछ आश्चर्यचकित कर देने वाली सामने आई। श्री साई मेडिकल संचालित करने वाला कृष्ण कुमार सोनी उम्र लगभग 25 वर्ष आयुर्वेदाचार्य से (BAMS) की शिक्षा प्राप्त कर एलोपैथिक दवाओ का विकृय कर रहा था डाक्टर विनोद की टीम ने अनेको लापरवाहिया पाई जिसमे यह भी साबित हुआ की आयुर्वेद के मेडिकल पर एलोपैथिक दवाईयो का विकृय करते हुए तथा क्लिनिक पर डाक्टरो की तर्ज पर मरिजो का इलाज कर उन्हे काली पन्नी मे दवाए देते दिखे गये बीएमओ कार्यवाई करही रहे थे की मेडिकल संचालक विवाद करने लगा।

जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुची किन्तु मेडिकल संचालक कृष्ण कुमार सोनी पुलिस से भी उलझ गये और पुलिस कर्मियों से बदसलूकी करने लगा जिसके बाद पुलिस ने 151 के तहत जेल भेज दिया। सूत्रों ने बताया की यह मेडिकल भगवान भरोसे चलती है कृष्ण कुमार सोनी के परिवार का कोई भी व्यक्ति दवाई का विकृय करने लगता है बेटा की आड मे पिता भी मरीजों का इलाज कर दवाई देता है हालांकि पिता की उम्र का ध्यान रखते हुए अधिकारीयों ने मानवता दिखाई और कानून की चपेट मे सिर्फ कृष्ण कुमार सोनी आया जो अवैध रुप से दवाओ का विकृय कर रहा था तथा बाजू मे क्लिनिक खोल कर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा था।

(शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी)

Related Articles

Back to top button