समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने जागरूकता कार्यक्रम

गढ़ाकोटा@पीएल पटेल। विकासखंड रहली, जिला सागर की ग्राम पंचायत सजरा के विद्यालय प्रांगण में सामाजिक कुरीतियों नकारात्मक और हानिकारक प्रथाओ अज्ञान अंधविश्वास और रूढ़िवादी मान्यताओं जैसे दहेज प्रथा छुआछूत भ्रूण हत्या महिला उत्पीड़न हिंसा और दुर्व्यवहार अशिक्षा अंधविश्वासों सामाजिक दबाव मानव अधिकार का उल्लंघन खासकर महिलाओं एवं बच्चों स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूक करना गर्ल आइकॉन प्रोग्राम का हिंदी रूपांतरण “लड़की प्रतीक कार्यक्रम” या “बालिका आइकॉन कार्यक्रम मिलन फाउंडेशन के माध्यम से पार्वती काछी , कमला हेमलता सपना काछी टीम लीडरके द्वारायह कार्यक्रम किया गया।

लड़कियों को सशक्त बनाने और उन्हें अपने समुदायों में नेतृत्वकर्ता बनने के लिए प्रेरित करने पर केंद्रित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सजरा सरपंच अंकित मिश्रा सचिन हरगोविंद यादव, सहसचिव दयाराम की विशेष उपस्थिति रही सरपंच द्वारा बालिकाओं को₹1000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति गीत की प्रस्तुति प्रदान की गई भारी संख्या में ग्राम की माताएं बहने बालक बालिकाएं गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि पत्रकार उपस्थित रहे कार्यक्रम में टीम लीडर बालिकाओं की ओर से स्वल्पाहार सभी उपस्थित जनों को प्रदान किया गया। समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने एवं जागृत करने जागरूकता कार्यक्रम।


















