स्टोप डायरिया अभियान 22 जुलाई से 16 सितम्बर तक: डाक्टर विनोद

कटनी@शेरा मिश्रा। विजयराघवगढ़ शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पर 22 जुलाई से 16 सितम्बर 2025 तक दस्तक सह (स्टोप डायरिया) अभियान बीएमओ डाक्टर विनोद कुमार द्वारा चलाया जा रहा है जिसमे सहपाठी बने स्थानीय जन प्रतिनिधी व स्वास्थ केंद्र के मोजूदा कर्मचारी बीएमओ डाक्टर विनोद कुमार ने कहा हमारे लिए सिर्फ एक गतिविधि नहीं, बल्कि हर बच्चे तक जीवन, पोषण और सुरक्षा पहुँचाने का संकल्प है।

अब समय है कि हम जोश के साथ कुपोषित बच्चों को पोषित करे डायरिया के खिलाफ मुहिम चला कर काम करे शासन की मंशा अनुसार समाज से डायरिया दुर भगाए, , टीम भावना और करुणा के साथ हर घर तक दस्तक दें ताकि कोई बच्चा बीमारी से न जूझे और हर माँ को भरोसा हो कि स्वास्थ्य टीम उनके साथ है। आपका हर कदम, एक स्वस्थ भविष्य की ओर एक बड़ा परिवर्तन है। जहाँ दस्तक टीम जाती है, वहाँ स्वास्थ्य मुस्कुराता है! चलिए… पूरे जोश से इस मिशन को सफल बनाते हैं! अभियान को मुकाम देते हुए पोषण आहार सामग्री वितरित की गयी इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीराम सोनी, संता विश्वकर्मा के साथ साथ स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी व बच्चों के पालक मौजूद रहे।

(शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी)

















