राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता, जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित, वरिष्ठ खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

छतरपुर। दिनांक 29 अगस्त को हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद जी के सम्मान में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उनकी जयंती के अवसर पर जिले में कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष जिले में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित है। आज खेल और युवा कल्याण विभाग छतरपुर द्वारा शास. विद्यालय क्रमांक 01 के वालीबॉल मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिले के कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सहायक कलेक्टर आषीश पाटिल , एसडीएम अखिल राठौर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशिकांत अग्निहोत्री, मंडल अध्यक्ष विक्रम यादव एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मंचासीन रहे।

सर्व प्रथम हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद जी की छाया प्रति पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तत्पश्चात वालीबॉल, कबड्डी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय किया और शुभकामनाऐं दी। स्थान प्राप्त खिलाड़ियों, विजेता एवं उपविजेता को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदाय किया गया।

कार्यक्रम में वालीबॉल प्रतियोगिता महाराजा छत्रसाल बनाम उत्कृष्ट विधालय के मध्य खेला गया जिसमें महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय की टीम विजेता रही एवं उत्कृष्ट विद्यालय उपविजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता उत्कृष्ट विद्यालय सीनियर बनाम उत्कृष्ट विद्यालय जूनियर के मध्य खेला गया जिसमें उत्कृष्ट विद्यालय सीनियर विजेता रही और उत्कृष्ट विद्यालय जूनियर उपविजेता रही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी खिलाड़ियों एवं अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता, खेल भावना, खेलों के प्रति सम्मान और अनुशासन बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के एस.के उपाध्याय, आर.पी शुक्ला, एच.एस दीक्षित, श्रीमति मीना नायक, एस.के शर्मा, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी राजेन्द्र कुमार कोस्टा, श्री जे पी सोनकिया, श्रीकान्त द्विवेदी, देवांश भारद्वाज उपाध्याय, पार्वत सिंह बुंदेला, सुरेश नियम, प्रमोद दुबे, देवेंद्र राठौर, पी.डी पाटिल, प्रिंस परमार, अजय सक्सैना, रामकिशोर दीक्षित और बड़ी संख्या में मौजूद रहे।











