मध्यप्रदेश

भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय महासचिव सिद्धाश्रम रत्न माननीय अजय अवस्थी जी 1 माह रहेंगे भारत और नेपाल जनजागरण क्रम में

मध्यप्रदेश। भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय महासचिव सिद्धाश्रम रत्न माननीय अजय अवस्थी जी 24 नवंबर से 24 दिसंबर तक भारत और नेपाल के जनजागरण क्रम में शामिल होंगे। जिसमे सर्वप्रथम 25 से 27 नवंबर 2023 को नेपाल में भगवती मानव कल्याण संगठन (शाखा नेपाल) के राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन एवं अन्य जनजागरण कार्यक्रम काठमांडू नेपाल में सम्पन्न होंगे।

ततपश्चात आगामी कार्यक्रम में दिनांक 2 दिसंबर 2023 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नशामुक्त भारत जनजागरण पदयात्रा में शामिल होंगे। दिनांक 12 एवं 13 दिसंबर 2023 को चोमू जयपुर (राजस्थान ) में जिलास्तरीय श्री अखंड दुर्गा चालीसा पाठ कार्यक्रम में शामिल होंगे। व दिनांक 16 एवं 17 दिसंबर 2023 को सूरत (गुजरात) में प्रान्तस्तरीय श्री दुर्गाचालीसा अखंड पाठ में शामिल होंगे एवं 23 व 24 दिसंबर 2023 को नागपुर (महाराष्ट्र) में जिलास्तरीय श्री दुर्गाचालीसा अखंडपाठ कार्यक्रम में शामिल होकर अपने 1 माह के भारत-नेपाल जनजागरण क्रम का समापन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
23:50