थाना कोतवाली पुलिस ने जिला बदर आदतन अपराधी तालिब खान को फोरलेन हाईवे से किया गिरफ्तार

जिला बदर किए गए आदतन अपराधी एवं अवैध हथियार प्रकरण में फरार वारंटी तालिब खान के विरुद्ध हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, अवैध शराब, एससी एसटी जैसे एक दर्जन अपराध पंजीबद्ध
@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी को आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर प्रस्तावित कार्यवाही हेतु एवं जिला बदर किए गए अपराधियों के जिले की भौगोलिक सीमा के अंदर पाए जाने पर गिरफ्तारी कर विधिवत कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है। थाना कोतवाली क्षेत्र के बड़ी कुंजरहटी मोहल्ला का निवासी तालिब उर्फ इब्राहिम खान पिता जुम्मन खान जो एक आदतन अपराधी है, उसके विरुद्ध हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, अवैध शराब, एससी एसटी जैसे 12 अपराध दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में भी जिला बदर रहा था और नियमों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कार्यवाही की गई थी। पुलिस की प्रस्तावित कार्यवाही पर आदतन अपराधी तालिब खान को जिला दंडाधिकारी छतरपुर के आदेश के अनुसार जिले की भौगोलिक सीमा से बाहर जिला बदर किया गया था।
थाना कोतवाली पुलिस को विगत दिवस उक्त आदतन अपराधी के जिला बदर होने के पश्चात नियमों का उल्लंघन कर जिले की सीमा क्षेत्र के अंदर होने की सूचना प्राप्त हुई। जिला बदर आदतन अपराधी तालिब ऊर्फ इब्राहिम खान को फोरलेन हाईवे रेस्टोरेंट के पास से अभिरक्षा में लेकर कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता एवं मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रथक से अपराध पंजीबद्ध कर अभियुक्त को विधिवत को न्यायालय पेश किया गया। उक्त अभियुक्त एक अवैध हथियार के प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी भी था।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, प्रधान आरक्षक उमाशंकर शुक्ला, राजेश बागरी, आरक्षक शिव प्रताप दीपचंद्र एवं टीम की भूमिका रही।

















