एसआईआर: कलेक्टर ने ग्राम मातगुवां, चौका एवं छिरावल बीएलओ के कार्य का औचक निरीक्षण किया

बीएलओ को प्रतिदिन 100 गणना पत्रकों के डिजिटलाइजेशन करने के दिए निर्देश, शादी होकर आईं महिलाओं की जानकारी के लिए रजिस्टर संधारित करने के निर्देश
@छतरपुर। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 2026 (एसआईआर) के तहत बी.एल.ओ. को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पार्थ जैसवाल ने विधानसभा बिजावर अंतर्गत ग्राम मातगुवां, चौका एवं छिरावल बीएलओ द्वारा फील्ड पर गणना पत्रकों के कलेक्शन एवं डिजिटलाइजेशन के कार्य का औचक निरीक्षण किया। साथ ही मौके पर बी.एल.ओ. द्वारा ऐप पर डिजिटलाइजेशन का फॉर्म भरवाया। उन्होंने कहा बीएलओ प्रतिदिन 100 गणना पत्रकों का डिजिटलाइजेशन करें।

कलेक्टर ने कहा कार्य में प्रगति नहीं आने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगा। उन्होंने ग्राम छिरावल में न्यूनतम प्रगति होने पर बीएलओ सहित सुपरवाईजर एवं सहायक पर कड़ी नाराजगी और असंतोष व्यक्त किया। इस दौरान एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मिलिंद नागदेवे, एसडीएम एवं ईआरओ विजय द्विवेदी सहित एईआरओ उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि एईआरओ कार्य की सघन मॉनिटरिंग करें। साथ ही सुपरवाईजर, सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा, सचिव व रोजगार सहायक को डिजिटलाइजेशन एवं एवं गणना पत्रकों को भरने एवं कलेक्शन के कार्य में सहयोग करें। कलेक्टर ने कहा गांव में शादी होकर आईं महिलाओं की जानकारी के लिए अलग से रजिस्टर बनाएं और ऑनलाइन 2003 की मतदाता सूची में जानकारी ढूंढ़े। साथ ही घर वालों के सहयोग से भी जानकारी मंगवाएं।

कलेक्टर ने ग्राम वासियों की समस्याएं सुन निराकरण के निर्देश दिए-
आवास में पात्र हितग्राहियों की सूची पंचायत में चस्पा करने के निर्देश
कलेक्टर ने ग्राम चौका में ग्रामीणों से गणना पत्रक के फॉर्म मिलने की जानकारी ली। साथ ही प्रधानमंत्री आवास, कब्जा, पेंशन आदि समस्याएं सुनकर तहसीलदार को निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों की आवास प्लस सूची पंचायत में चस्पा करें।


















