ब्लाक स्तरीय 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ संपन्न

महोबा@अखिलेश कुमार शिवहरे। नशा मांसाहार से मुक्त चरित्रवान,भय भूख भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण हेतु भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वावधान में ब्लाक स्तरीय 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ शिव मंगलम् पैलेस खरेला (चरखारी )में 12/13 सितंबर 2025को दिव्यता पूर्वक संपन्न किया गया।

साधना के समापन में परमपूज्य गुरुवर श्री एवं माता भगवती जगदम्बा के ओजस्वी जैकारे क्रमशः कु. अंजली प्रजापति व कु.गोमती प्रजापति जी द्वारा लगवाए गए तत्पश्चात शंखध्वनि किया गया। साधना समापन के पश्चात उपस्थित सभी माँ भक्तों को भगवती मानव कल्याण संगठन महिला शाखा की चरखारी तहसील अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह जी ने गुरुवर श्री के द्वारा प्रदत्त की गई साधना क्रियाओं की जानकारी प्रदान की। कहा कि जो इन क्रियाओं को अपनाकर चलता है वह आत्मकल्याण के साथ ही परिवार व समाज का कल्याण करता है।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामसिंह गौर जी ने कहा कि नशा में मानव अपना विवेक खो देता है जिसके कारण उसका पतन होता है।मानव जीवन पाने के लिए देवता भी लालायित रहते हैं अतः मानवोचित कर्म करते हुए अपना जीवन सार्थक बना लो। परमपूज्य गुरुवर श्री वह ऋषिवर हैं जिन्होंने अपने तपबल से समाज में परिवर्तन किया है लाखों लोगों को नशा मुक्त किया है। जिन्होंने विश्व अध्यात्म जगत को साधनात्मक तपबल की चुनौती दी है। आपने पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम में आयोजित 30सितम्बर1/2 अक्टूबर 2025 को त्रिदिवसीय शक्ति चेतना जनजागरण आत्मोत्थान शिविर में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया। राठ तहसील अध्यक्ष श्री अनिल सिंह सेंगर जी ने कहा यदि आप परमपूज्य गुरुवर श्री के बताए मार्ग पर चलते हुए नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान जीवन जीते हैं तो कोई भी समस्या नहीं है जिसका समाधान प्राप्त न हो।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी तहसील शाखा चरखारी अध्यक्ष श्री तुलसीदास प्रजापति जी ने उपस्थित सभी माँ भक्तों का आभार व्यक्त किया।भगवती मानव कल्याण संगठन तहसील महोबा अध्यक्ष श्री मातादीन सेन जी ने सुव्यवस्थित ढंग से कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर रामबाबू श्रीवास, अनुपम त्रिपाठी, अखिलेश शिवहरे, छोटे सिंह, सत्यप्रकाश, मानवेन्द्र, लक्ष्मी, कुसुम,बघराज, आदि सैकड़ों माँ भक्तों ने माँ की साधना का लाभ प्राप्त कर शक्ति जल प्राप्त किया और नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान जीवन जीने का संकल्प लिया।
सादर जय माता की जय गुरुवर की।
(महोबा ब्यूरो अखिलेश कुमार शिवहरे)

















