छतरपुरमध्यप्रदेश

जनता की सेवा करने वालों को चुनें: आलोक चतुर्वेदी

विधायक की अपील आडम्बर और घोटालेबाजी को विदा करें

छतरपुर। मतदान के पूर्व छतरपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी आलोक चतुर्वेदी पज्जन भैया ने घर-घर जाकर जनसंपर्क करते हुए जनता से अधिक से अधिक मतदान करने और कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में आडम्बर, झूठ, फरेब, घोटाले और कमीशनखोरी के खिलाफ वोट देकर छतरपुर और मप्र से भाजपा की विदायी करें।

श्री चतुर्वेदी ने कहा कि मैंने पिछले पांच वर्षों में आपके द्वारा दी गई सेवा को कभी मालिकी नहीं समझा। राजनीति मेरे लिए न तो कभी धन, वैभव कमाने का माध्यम रही और न ही कभी इसके माध्यम से मैंने रूतवे का लोभ पाला। हम सिर्फ आपकी सेवा और क्षेत्र के लिए कुछ अभूतपूर्व करने की लालसा लेकर ही राजनीति में आए थे। हमारे जिले में 6 विधानसभाएं हैं लेकिन मुझे इस बात का संतोष है कि आपके आशीर्वाद से छतरपुर ही ऐसी विधानसभा रही जहां किसी चुने हुए जनसेवक ने जनता के लिए भोजन, पानी, इलाज, दवा जैसी जरूरी आवश्यकताएं पूरी की हों।
पांच वर्षों में जब हम जनता के लिए लड़े तो कई बार हमें विरोधी दल के नेताओं और उनकी सरकार की साजिशों और तानाशाहियों का निशाना बनाया गया। हमारे परिवार के व्यवसाय पर हमले किए गए, हम पर जनता की लड़ाई लडऩे के लिए फर्जी मुकदमे थोपे गए, फिर भी आपका यह सेवक अपने कर्तव्य से नहीं हिला।

पांच वर्षों में समाज के हर वर्ग का भला करने की कोशिश की। कभी किसी का बुरा नहीं किया। माताओं, बहिनों, बेटियों को हमेशा सम्मान दिया। किसानों के लिए सड़क पर उतरे, युवाओं को बड़े अवसर देने के प्रयास करते रहे, व्यापारी भाईयों एवं छतरपुर नगर के नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए न सिर्फ लड़े बल्कि उन पर किसी असामाजिक तत्व का दबाव नहीं चलने दिया। समाजों और धर्मों के बीच कभी नफरत, जातिवाद या साम्प्रदायिकता नहीं फैलने दी। सभी पूजा स्थलों एवं मंदिरों के विकास के लिए कभी हाथ नहीं खींचे। धार्मिक आयोजनों के संचालन में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया, गरीब बेटियों के विवाह किए, बेसहारा लोगों का इलाज कराया।

आज जो विरोधी प्रत्याशी आपसे वोट मांगने आ रहे हैं ये लोग कोरोनाकाल में घरों से नहीं निकले जबकि आपने देखा कि हमने उस विपरीत परिस्थिति में एक-एक उखड़ती सांस को बचाने के लिए ऑक्सीजन बैंक खोलकर अपना पूरा सामथ्र्य झोंका है। भूखे लोगों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराने दो साल पहले रसोई प्रारंभ की। प्यासे लोगों की प्यास बुझाने निजी सामथ्र्य से टैंकर सप्लाई शुरू कराई तो वहीं अमृत परियोजना के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाने का काम किया। पूरे क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले रहे। भगवान की कृपा रही कि हमसे जो बन पड़ा हमने हमेशा सहयोग ही किया। हम चाहते तो दूसरे नेताओं की तरह हम भी इस राजनैतिक पद से धन, वैभव और कमीशन कमा लेते लेकिन हमारे राजनैतिक लक्ष्य हमेशा ऊंचे रहे, हमने राजनीति को कमीशनखोरी, घोटालेबाजी, अत्याचार, शोषण का माध्यम नहीं बनने दिया।

अब ये आपका दायित्व है कि आप अपने सामने मौजूद सभी प्रत्याशियों की छवि, गुणों और उनकी राजनैतिक निष्ठाओं का मूल्यांकन करें। यदि आपने अच्छे नेता को चुना तो निश्चित ही छतरपुर का भविष्य भी उज्जवल होगा। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। यदि आपका यह सेवक विधायक के तौर पर सरकार का हिस्सा बना तो हम छतरपुर के विकास की एक नई इबारत लिखेंगे। मेरे मन में अपने बेटे, बेटियों और क्षेत्र के लोगों के लिए कई सपने हैं और इन्हें पूरा करने के लिए आपके साथ की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button