बलवा एवं हत्या के प्रकरण में फरार ₹7000 के इनामी वारंटी को किया गिरफ्तार

एसपी अगम जैन के निर्देशन में कई वर्षों से लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया जा रहा जिला स्तरीय “न्याय पथ अभियान”
छतरपुर। जिले के लवकुशनगर अनुभाग अंतर्गत न्याय पथ अभियान के तहत 25 वर्ष तक के पुराने हत्या के प्रयास, डकैती, अपहरण, बंधक, दुष्कर्म, चोरी, छेड़छाड़, धोखाधड़ी, अवैध हथियार, विस्फोटक अधि. सहित 605 से अधिक प्रकरणों में साढ़े 6 लाख रुपये से अधिक के फरार इनामी आरोपी किए गए गिरफ्तार, न्यायालय में लंबित अपराधों का किया जा रहा निराकरण।

* थाना लवकुश नगर पुलिस ने वर्ष 2016 के बलवा एवं हत्या के प्रकरण में फरार 7000 रुपए के इनामी आरोपी बृज गोपाल राजपूत पिता श्रीपाल राजपूत निवासी बनाफर मोहल्ला लवकुश नगर को गिरफ्तार किया। वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्यवाही में एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुश नगर निरीक्षक अजय अंबे, उनि ज्ञान सिंह, सउनि राकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक अनीश अहमद, आरक्षक बनमाली, चांद, रमाकांत, उमेश, कुलदीप, देव सिंह, नरेंद्र, हिरदेश की भूमिका रही।
“न्याय पथ अभियान” के तहत पूर्व में थाना नौगांव पुलिस द्वारा 25 वर्ष पुराने अपहरण, दुष्कर्म के प्रकरण के आरोपी, 17 वर्ष पुराने हत्या के प्रयास प्रकरण के आरोपी, थाना बमीठा पुलिस द्वारा 14 साल पुराने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के फरार आरोपी, मातगुवां पुलिस द्वारा 10 साल पुराने लूट एवं एनडीपीएस के आरोपी, जुझार नगर पुलिस द्वारा 25 वर्ष पुराने छेड़छाड़ तथा 3 वर्ष पुराने मारपीट अवैध हथियार के आरोपी, बिजावर पुलिस द्वारा 7 वर्ष पुराने चोरी के प्रकरण के आरोपी, थाना गौरिहार पुलिस द्वारा 17 वर्ष पुराने चोरी के आरोपी, थाना गढ़ी मलहरा पुलिस द्वारा 17 साल पुराने धोखाधड़ी प्रकरण के आरोपी तथा थाना ओरछा रोड पुलिस द्वारा 21 एवं 20 साल पुराने चोरी के प्रकरण के आरोपी सहित 605 से अधिक प्रकरणों के साढ़े 6 लाख रुपये से अधिक के इनामी आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए पुलिस लगातार चला रही है अभियान।

















