24 घंटे तहसील स्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ संपन्न
भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

उत्तरप्रदेश। हमीरपुर जनपद में नशे मांस से मुक्त चरित्रवान समाज निर्माण हेतु भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा आयोजित 24 घंटे तहसील स्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन मेरापुर के गोपाला रिसोर्ट में समपन्न हुआ। समापन के पूर्व नगर में नशामुक्त सदभावना जनजागरण परिवर्तन रैली भी निकाली गई और लोगों नशामुक्त जीवन जीने का संदेश दिया गया!
दुर्गा चालीसा पाठ में माता जी एवं गुरूवर जी के जयकारे बहन प्रीति कुशवाहा एवं यशी पाठक ने लगवायें! इसके बाद माता आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा व योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की दिव्य आरती समपन्न हुईं! पाठ में उपस्थित लोगों को टीम प्रमुख राहुल यादव ने कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन का लक्ष्य है समाज को नशे- मांस से मुक्त चरित्रवान समाज का निर्माण करना।
आज नशे के कारण बहन बेटियों के साथ छेड़छाड़, मारपीट, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहें हैं नशे के कारण दुर्घटना हो रही है जिससे दिन प्रतिदिन बेमौत हो रही है। अतः आप सभी लोग नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लें! तभी आपके जीवन में परिवर्तन आयेगा!
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने कहा कि हर मनुष्य के तीन कर्तव्य है अपने राष्ट्र की रक्षा, धर्म की रक्षा, मानवता की सेवा और बताया गुरूवर जी द्वारा प्रदत्त तीनों धाराओं के महत्व को समझने की जरूरत है! जिसके विषय में गुरूवर ने कहा कि ये मेरे हृदय में बसते है! आने वाला समय देखेगा कि इन्हीं धाराओं के द्वारा ही हर क्षेत्र में परिवर्तन होगा! दूसरा और कोई मार्ग नहीं है! अतः मजबूती व दृणता से इन्हें धारण करें! तभी हमे गुरूवर व मा की कृपा प्राप्त होगी और हम सच्चे शिष्य कहलायेंगे।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गौतम ने कहा कि गुरूवरश्री द्वारा प्रदत्त साधना क्रम को मजबूती के साथ धारण करें! अपने बच्चों को भी संगठन की विचारधारा से अवगत कराये! और बताया कि शारदीय नवरात्र में धाम पोस्ट मऊ, तहसील- व्योहारी जिला, शहडोल मध्यप्रदेश में आप सपरिवार, इष्टमित्रों सहित पहुंचे और माँ गुरूवर का आशीर्वाद प्राप्त करें!
अंत में भगवती मानव कल्याण संगठन तहसील हमीरपुर के अध्यक्ष रामकिशोर प्रजापति ने कार्यक्रम में आये हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। संचालन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला सचिव जुगुल किशोर पाठक ने किया! चालीसा पाठ में उपस्थित लोगों को शक्ति जल व प्रसाद वितरण किया गया। 
कार्यक्रम में चुनूबाद कुशवाहा, धीरेंद्र कुशवाहा, सुरेश मिस्त्री, विश्वनाथ निषाद, मोहित यादव, रामप्रकाश गुप्ता, संतोष आचार्य जी, अशोक निषाद, बृजेन्द्र प्रजापति, हरीओम योगभारती, देवनारायण पाडेय, प्रदीप विश्वकर्मा, आशीष सोनी, हनुमान मिश्रा, लालाराम यादव, अजय शिवहरे, कामता प्रसाद गुप्ता, अनंतराम शिवहरे, संतोष विश्वकर्मा, शकुन्तला कुशवाहा, सन्नो शिवहरे, सुमन निषाद, ललिता यादव, सविता सिंह, अनुराधा विश्वकर्मा, नीतू मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।
(हमीरपुर ब्यूरो अजय शिवहरे)

















