छतरपुर

जमीनी विवादों के निराकरण हेतु विशेष शिविर आयोजित, जिले के थानों में पुलिस व राजस्व दल द्वारा संयुक्त रूप से सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। क्षेत्र में जमीनी विवादों की शिकायतों के त्वरित निपटारे हेतु जिला छतरपुर कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशानुसार छतरपुर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा जमीनी विवादों के समाधान हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में माह जनवरी वर्ष 2026 में थाना सरवई, लवकुशनगर, नौगांव, अलीपुरा, हरपालपुर, गढ़ीमलहरा, बड़ामलहरा, बाजना, ईशानगर, किशनगढ़ में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीओपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी, राजस्व निरीक्षक तथा क्षेत्र के विभिन्न हल्का पटवारी, सरपंच उपस्थित रहे।
शिविर में ग्रामीणों ने पहुँचकर अपनी भूमि संबंधी शिकायतें प्रस्तुत कीं। पुलिस एवं राजस्व विभाग के संयुक्त टीम ने 250 से अधिक व्यक्तियों की समस्या की सुनवाई की एवं काफी प्रकरणों का निराकरण किया गया। शेष प्रकरणों में निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button