छतरपुर

पुलिस के “रक्तांजली” अभियान के तहत पुलिस कंट्रोल रूम के आरक्षक ने की रक्त सहायता

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। पुलिस द्वारा “रक्तांजलि” अभियान संचालित है, रक्त सहायता एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जो न केवल जरूरतमंदों की जान बचाता है, बल्कि देने वाले व्यक्ति के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा “रक्तांजलि” अभियान में भागीदारी करने वाले पुलिस जवानों को प्रोत्साहन हेतु पुरुस्कृत किया जाता है।

आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 की शाम पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त हुई कि जिला पन्ना थाना मडला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ललार निवासी एक व्यक्ति जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती हैं,  प्लेटलेट्स कम है, (O+ समूह) रक्त की अतिशीघ्र आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यरत आरक्षक भूपत सिंह द्वारा शीघ्र ही अस्पताल पहुंचकर स्थिति को देखते हुए रक्त सहायता की गई। स्थिति सामान्य हुई। परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

छतरपुर पुलिस सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर।

Related Articles

Back to top button