यातायात पुलिस ने 24 घंटे में सघन चेकिंग के दौरान दुर्घटना प्रभावी 24 रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल का काटा चालान, वसूले 20,000 रुपये

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए छतरपुर पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। ध्वनि प्रदूषण यंत्र इस्तेमाल कर अन्य चालकों का ध्यान भंग कर दुर्घटना प्रभावी ऐसे वाहन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही पहचान छुपाने के उद्देश्य से बिना नंबर प्लेट एवं ब्लैक फिल्म वाले वाहनों को रोककर संबंधित जानकारी एकत्र कर विधिवत चालानी कार्यवाही की जा रही है।

छतरपुर जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के थानों में सघनता से चेकिंग की जा रही है। छतरपुर नगर में विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों में यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है। चेकिंग में 24 घंटे के अंदर में शासन द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत ध्वनि प्रदूषक साइलेंसर, एवं यातायात नियमों का उल्लंघन व दुर्घटना प्रभावी 24 रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पर थाना यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने विधिवत कार्यवाही की गई। 24 रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल का चालान कर करीब 20,000 रुपए शासन के खाते में जमा किए। एवं उनके अवैध रूप से मोडिफाइड साइलेंसर हटवाकर बरामद किये गए।
साथ ही अपारदर्शी ब्लैक फिल्म एवं बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर भी चालानी कार्यवाही की जा रही है। ब्लैक फॉर्च्यूनर से फ्लैशलाइट एवं हूटर हटाकर आवश्यक कार्यवाही की गई। छतरपुर पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों को यह संदेश दिया जाता है कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत वाहन में किसी भी तरह का यंत्र प्रयोग ना करें, अनियंत्रित गति, दुर्घटना एवं यातायात बाधित प्रभावी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

















