“विश्व ध्यान दिवस” के अवसर पर प्रदेश स्तर पर समस्त पुलिस इकाई एवं थानों में आयोजित सामूहिक कार्यक्रम

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार आज 21 दिसंबर 2025 को “विश्व ध्यान दिवस” के अवसर पर प्रदेश के समस्त इकाई एवं थानों मे ध्यान कार्यक्रम का सामूहिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, हार्टफुलनेस संस्था से अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्य के सभी पुलिस इकाई एवं 1600 से अधिक थानों से पुलिसकर्मी सम्मिलित रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, कार्यक्षमता में वृद्धि, सकारात्मक सोंच के विकास तथा कर्तव्य निर्वहन में एकाग्रता को सुदृढ़ करना है।

मध्य प्रदेश पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में छतरपुर जिले में तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन की उपस्थिति में हुआ। साथ ही जिले के समस्त थानों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर जिले के सभी पुलिस इकाइयों एवं थानों में ऑनलाइन जुड़कर सामूहिक आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मानसिक, शांति, तनाव और सामाजिक कल्याण तथा एकजुटता का माध्यम, ध्यान के वैज्ञानिक फायदे, वैश्विक नेतृत्व में भूमिका इत्यादि विषय पर चर्चा हुई।
माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन द्वारा संदेश का वाचन किया गया, यह विश्व शांति का एक महा अभियान है, ज्ञान की ओर आकर्षित हों, हर रविवार हर थानों में ध्यान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में सामूहिक राष्ट्रगान का गायन हुआ तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं व्यवस्थापक रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र छतरपुर पूर्णिमा मिश्रा हैं। कार्यक्रम में संस्था से जिला कोऑर्डिनेटर विजय कुमार चतुर्वेदी, वॉलिंटियर नीरजा पटेरिया, सुंदर सिंह, आकाश गौतम एवं सहित जिले के प्रत्येक कार्यालय थानों से पुलिस अधिकारी एवं पुलिस कोऑर्डिनेटर तथा पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

















