उमरिया
एलडीएम ने की जिला सहकारी बैंक उमरिया के लंबित प्रकरणों की समीक्षा

@उमरिया ज.सं अरूणेन्द्र सिंह। एल डी एम सेवकराम सोनवानी की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग एवं पशुपालन विभाग की हितग्राही मूलक योजनाओं के लंबित प्रकरणों के अविलंब स्वीकृति एवं वितरण हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लंबित प्रकरणों के स्वीकृति हेतु सकारात्मक सहमति रही । शाखा प्रबंधकों द्वारा हितग्राहियों का बचत खाता खुलवाने में मत्स्य विभाग द्वारा सहयोग करने की बात कही गई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त सहकारिता,जिले के समस्त शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक उपस्थित रहे।


















