रायसेन
शासकीय स्कूलों का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर शैक्षणिक कार्य और व्यवस्थाओं का किया जा रहा है अवलोकन

@रायसेन जसं पीआरओ। कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिले के शासकीय स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और परीक्षा परिणामों में वृद्धि हेतु अधिकारियों तथा एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में शासकीय स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में रायसेन तहसीलदार द्वारा शासकीय हाईस्कूल रतनपुर का निरीक्षण कर शैक्षणिक कार्य और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों से भी अध्यापन कार्य की जानकारी ली। इसी प्रकार बरेली क्षेत्र के शासकीय हाईस्कूल जामगढ़ सहित अन्य शासकीय स्कूलों का भी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन कर भोजन की गुणवत्ता भी देखी।















