सतना

सतना में 10000 की घूस लेते पकड़े गए नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह जयशूर

@सतना। रीवा लोकायुक्त को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से सूचना मिली थी कि रामपुर बघेलान तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह एक किसान से 10000 की मांग कर रहा है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से किसान की डिटेल मिलते ही रीवा लोकायुक्त की टीम सीधा किसान के पास पहुंची और वहां जाकर नायब तहसीलदार को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया, और उसी दिन ही तहसीलदार साहब को लोकायुक्त ने रंगे हाथ धर दबोचा। अब तहसीलदार साहब की मेहंदी रस्म हो गई है अब इनकी आगे की कार्यवाही लोकायुक्त द्वारा की जा रही हैं।

संपूर्ण मध्य प्रदेश के लोग भी अब जागरुक हो जाएं अगर आपसे कोई भी सरकारी कर्मचारी चाहे वह पुलिस का हो या राजस्व का, अगर आपसे पैसे की मांग करता है तो तत्काल ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर शिकायत करें, 24 घंटे के अंदर ही लोकायुक्त टीम आपके पास पहुंचेगी

Related Articles

Back to top button