छतरपुर

पुलिस ने खेत में हुए विवाद में हत्या में सम्मिलित 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। जिले के थाना पिपट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखनगुवा में खेत में दो पक्षों में विवाद हुआ था, आकस्मिक पुलिस सेवा डायल 112 एवं थाना पिपट पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान गोली अहिरवार की मृत्यु हो गई थी एवं अन्य घायल थे, मृतक एवं घायलों के परिजनों संबंधी रिपोर्ट पर दोनों पक्षों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत समुचित धाराओं में पृथक पृथक अपराध पंजीबद्ध किए गए थे।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर हत्या में सम्मिलित आरोपियों

1. ओपु उर्फ रामदीन पिता भगुंता अहिरवार निवासी लखनगुवा

2. संजू उर्फ संजय पिता ओपु उर्फ रामदीन अहिरवार निवासी लखनगुवा

3. रामकली पति ओपु अहिरवार निवासी लखनगुवा

4. विधि विरुद्ध किशोर


को अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त लाठी डंडे एवं धारदार कुल्हाड़ी बरामद की गई। मुख्य आरोपी ओपू उर्फ रामदीन अहिरवार हत्या का प्रयास, बलवा, छेड़छाड़, मारपीट जैसे 8 अपराधों में पूर्व से लिप्त है। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त त्वरित कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपट उप निरीक्षक राहुल तिवारी, थाना प्रभारी किशनगढ़ उपनिरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, थाना बिजावर से उपनिरीक्षक कमलजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक सीताराम, प्रधान आरक्षक ज्ञान सिंह, आरक्षक मयंक, हरिओम, राजेश, दामोदर साहू, महिला आरक्षक अभिलाष पांडेय एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button