जिले में चिन्हित, सनसनीखेज एवं गंभीर 73 अपराधों सहित 2000 से अधिक अपराधों में अपराधियों को मिली सजा

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। पुलिस के निरंतर अनुसंधान एवं प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप माननीय न्यायालयों द्वारा वर्ष 2025 में अभी तक जिले के विभिन्न थानों के 2000 से अधिक प्रकरणों में आरोपियों को सजा सुनाई गई है।

आजीवन कारावास- 8 महिलाओं से संबंधित सहित कुल 36 प्रकरणों में अपराधियों को आजीवन कारावास से दंडित किया गया है।
20 वर्ष का कारावास- 14 महिलाओं से संबंधित प्रकरणों में अपराधियों को 20 वर्ष का कारावास से दंडित किया गया है।
10 वर्ष का कारावास- 12 महिलाओं से संबंधित सहित कुल 19 प्रकरणों में अपराधियों को 10 वर्ष का कारावास से दंडित किया गया है।
7 वर्ष का कारावास- 2 महिला संबंधित सहित 4 प्रकरणों में अपराधियों को 7 वर्ष का कारावास से दंडित किया गया है।
उक्त चिन्हित, सनसनीखेज, गंभीर 73 प्रकरणों में अपराधियों को सजा से दंडित किया गया है।
इसके साथ-साथ 53 प्रकरणों में अपराधियों को 5 वर्ष से 3 वर्ष तक कारावास की सजा से दंडित किया गया है।
प्रकरणों में पुलिस द्वारा भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर समय से न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। फॉरेंसिक साइंस टीम द्वारा एकत्रित साक्ष्य भी समय पर न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। साथ ही, साक्षियों के कथन सुरक्षा पूर्वक न्यायालय में पेश कर विधिक प्रक्रिया संपन्न करवाई गई।
इन गंभीर अपराधों सहित जिले में वर्ष 2025 में अभी तक 2000 से अधिक प्रकरणों में दोषसिद्धि दर्ज की गई है, जो छतरपुर पुलिस की सशक्त विवेचना, वैज्ञानिक जांच एवं जिला अभियोजन अधिकारी प्रवेश अहिरवार एवं अभियोजन टीम की पैरवी का परिणाम है।
छतरपुर पुलिस अपराधियों के विरुद्ध कठोर और निष्पक्ष कार्रवाई जारी रखेगी। प्रत्येक पीड़ित को न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था बनाए रखना एवं न्याय की सुनिश्चितता हेतु छतरपुर पुलिस प्रतिबद्ध है।

















