पुलिस की प्रभावी कांबिंग गश्त में सख्त कार्यवाही: “न्याय पथ अभियान” के तहत 18 हज़ार रुपये के इनामी सहित 36 स्थाई वारंटी, 61 गिरफ्तार वारंटी, 7 अन्य, अवैध शराब के 17 सहित 121 से अधिक आरोपी गिरफ्तार

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। पुलिस द्वारा विगत रात्रि कॉम्बिंग गस्त के दौरान समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग करते हुए अवैध हथियार, शराब के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ-साथ गुंडा लिस्टेड बदमाशों, निगरानी बदमाशों की निगरानी भी की गई, वांछित अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया।

कांबिंग गस्त में 300 से अधिक पुलिस अधिकारी सम्मिलित हुए।
“न्याय पथ अभियान” के तहत थाना सिविल लाइन में भिन्न भिन्न प्रकरणों के ₹4000 के इनामी सहित 10, थाना कोतवाली में ₹6000 के इनामी सहित 7, थाना खजुराहो में ₹8000 इनामी, थाना नौगांव एवं गढ़ी मलहरा में 3-3 चंदला के ₹4000 के इनामी सहित 2, कुल जिले में 18000 रुपए के 36 इनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार/वारंट तामील किए गए।
थाना सिविल लाइन में 8, नौगांव में 7, लवकुश नगर 6, थाना ओरछा रोड और महाराजपुर 5-5, खजुराहो 4, थाना गढ़ीमलहरा, भगवां, बक्सवाहा, बिजावर और चंदला 3-3 सहित जिले में 61 गिरफ्तार वारंटी गिरफ्तार किए गए।
अवैध शराब के थाना बड़ामलहरा में 3, हरपालपुर में 2 सहित कुल 17 प्रकरणों में आबकारी अधिनियम के तहत आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
गुंडा एवं निगरानी बदमाशों, जेल रिहाई के 484 , जिला बदर किए गए 7 की चेकिंग की गई।
कॉम्बिंग गस्त में जिले में 284 समन, 150 जमानती वारंट तामील किए गए।
जिले में 388 प्रकरणों में 466 अनावेदको के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई।
कांबिंग गस्त में जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थल, बस स्टैंड, चौराहों में भ्रमण करते हुए होटल, ढाबा, धर्मशाला इत्यादि स्थानों की चेकिंग भी की गई। वाहन चालकों को ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेक किया गया।

















