सतना
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने चित्रकूट में भगवान कामता नाथ जी के सपरिवार किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की प्रार्थना की

@सतना। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेश वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने गुरुवार को सपरिवार चित्रकूट पहुंचकर भगवान कामता नाथ जी के प्राचीन मुखारबिंद के दर्शन किए और पूजा आराधना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कामदगिरि की प्रदक्षिणा भी की। नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री साधना पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।




















