पुलिस ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान गल्ला मंडी से आरोपी को अवैध हथियार देशी कट्टा, कारतूस सहित किया गिरफ्तार

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है। विगत दिनों में छतरपुर जिले में 500 से अधिक आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें अवैध हथियार निर्माण फैक्टरियों में छापामार कार्यवाही भी है।

थाना सिविल लाइन पुलिस को रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान गल्ला मंडी में अवैध हथियार सहित संदिग्ध की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान गल्ला मंडी के अंदर चबूतरे के पास पहुंची। पुलिस ने संदेही को पकड़ा। अवैध 315 बोर देशी कट्टा, कारतूस बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।
आरोपी पुष्पेंद्र जोशी पिता लखन जोशी निवासी ग्राम खेरा कसार थाना जुझार नगर हाल मऊ सहानिया थाना नौगांव के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर विधिवत कार्यवाही की गई। आरोपी पुष्पेंद्र जोशी जबरन वसूली, जुआ, मारपीट जैसे 4 अपराधों में पूर्व से लिप्त है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, सहायक उप निरीक्षक सीताराम, प्रधान आरक्षक उमेश तिवारी, आरक्षक पहाड़ सिंह, मनीष साहू, शुभम एवं टीम की भूमिका रही।

















