बमीठा
गरीब मजदूर का बेटा कमलेश प्रजापति ने पुलिस कांस्टेबल

@बमीठा-अशोक नामदेव। थाना अंतर्गत ग्राम बरद्वाहा के गरीब मजदूर श्री मानिक लाल प्रजापति के पुत्र कमलेश प्रजापति ने कांस्टेबल (GD) CENTRAL ARMED POLICE FORCE मे चयनित होकर अपने ग्राम और क्षेत्र को गौरांवित किया है कमलेश ने बताया कि मै कई बार थोड़े से अंको से असफल होता रहा अंततः अपने गुरुजन और माता पिता के आशीर्वाद से सफलता हाथ लगी। परिश्रम का फल अवश्य मिलता है। ग्राम के युवाओ एवं शास. प्राथमिक/ माध्यमिक शाला बरद्वाहा के शिक्षको ने कमलेश के घर पहुँच कर शुभकामनाएँ दी।


















