
@बमीठा रिपोर्टर- अशोक नामदेव। जैन धर्मावलंबियों के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2625 वाँ जन्म कल्याणक महोत्सव की शोभा यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली सुबह मंदिर मे श्रीजी के मंगल अभिषेक शांति धारा एवं पूजन के बाद गाजे बाजे के साथ डी जे डोल बाजो की धुन पर श्रीजी की पालकी के आगे आगे महिलाओ एवं पुरुष नाचते रहे श्रीजी की जगह जगह आरती की गई जगह जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।


















