कलेक्टर, एसपी ने जिला जेल छतरपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर दिए सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। कलेक्टर पार्थ जैसवाल, पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने गुरुवार की द्वारा शाम जिला जेल छतरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सूचना मिलने पर निरीक्षण के दौरान दोपहर में जेल में एक कैदी की हुई मृत्यु तथा इससे पूर्व घटित अन्य घटनाओं के संबंध में भी जांच की गई।

कलेक्टर जैसवाल ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है तथा जांच पूर्ण होने के उपरांत आवश्यक एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने जेल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी देखा। इस दौरान जेलर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि विगत दिवस एक कैदी को विभिन्न धाराओं में सजा सुनाई गई थी। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि उक्त कैदी द्वारा छत से छलांग लगाई गई। हालांकि, पूरे मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

















