सागर

गांधी जी की पुण्यतिथि पर पी०जी० कालेज गढ़ाकोटा में राष्ट्रध्वज तिरंगा की विशेष प्रस्तुति, राष्ट्रध्वज हमारे देश की शान है: डॉ०रवि अतरोलिया

@गढ़ाकोटा- पीएल पटेल। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गढ़ाकोटा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित शहीद दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रध्वज की कहानी विषय पर विशेष व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. घनश्याम भारती द्वारा की गई।

इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टॉफ  और  विद्यार्थियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के अमर शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही प्राचार्य महोदय ने  उपस्थित स्टाफ और विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव है और युवा पीढ़ी को इस दिशा में जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित  डॉ. रवि अतरोलिया (सेवानिवृत्त डी.एस.पी.) ने पीपीटी के माध्यम से राष्ट्रध्वज की कहानी के साथ  तिरंगा अभियान की प्रस्तुति महाविद्यालय में दी।

डॉ. अतरोलिया ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रध्वज के इतिहास, महत्व और उसके संरक्षण से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों पर अत्यंत प्रेरणादायक एवं महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी समझाया कि राष्ट्रध्वज हमारे देश की शान है। तिरंगे का सही उपयोग, उसका सम्मान तथा राष्ट्रीय प्रतीकों के संरक्षण में नागरिकों की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। उनकी प्रस्तुति ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एन०एस०एस० प्रभारी सुश्री आकृति खरे द्वारा किया गया। आभार श्री पुष्पेंद्र वर्मन ने माना। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टॉफ के साथ  विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। अंत में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button