न्यू मार्केट लोकार्पण एवं पत्रकारों को भवन स्वीकृत

@गढ़ाकोटा- पीएल पटेल। नगर के के भगत सिंह बार्ड रुई बाजार मैं न्यू मार्केट की नीचे की दुकानों का पुनर्निर्माण करके एवं ऊपर की मंजिल के कमरों का नवनिर्माण कर साज सज्जा के साथ मुख्य अतिथि पंडित गोपाल भार्गव के कर कमल द्वारा दुकानदारों को दुकान की चाबी सौंपी गई, यह नगर के इतिहास में एक और सुंदर सौगात भार्गव जी द्वारा समर्पित की गई इस अवसर पर अपने अपने उद्बोधन में कहाआज गृह नगर गढ़ाकोटा के रुई बाज़ार में नव-निर्मित न्यू_मार्केट का लोकार्पण कर दुकानदारों को दुकानों की चाबियाँ प्रदान की।

दो तल में निर्मित इस न्यू मार्केट में कुल 91 दुकानें हैं, जिन्हें आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है। इस मार्केट के निर्माण से नगर को एक सुव्यवस्थित एवं आधुनिक व्यावसायिक केंद्र प्राप्त हुआ है, जिससे स्थानीय व्यापारियों को बेहतर वातावरण मिलेगा और युवाओं व आम नागरिकों को स्व-रोज़गार के नए अवसर सृजित होंगे। यह न्यू मार्केट गढ़ाकोटा की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करते हुए नगर के विकास को नई दिशा देगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती संगीता मनोज तिवारी ने कार्यक्रम में धनंजय गुमास्ता सीएमओ कुलदीप पाराशर एसडीएम रहली महेश दुबे तहसीलदार गढ़ाकोटा बसंत यादव पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गढ़ाकोटा भरत चौरसिया नगर की पत्रकार बंधु गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिध सैकड़ो की संख्या में जनमानस मातृशक्ति ने अपनी गरिमा मयी उपस्थिति प्रदान कीसागर संभाग में ऐतिहासिक फैसला
न्यू मार्केट के लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर नगर गढ़ाकोटा के पत्रकार बंधुओ को पत्रकार भवन सह फर्नीचर की स्वीकृति। पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक पंडित गोपाल भार्गव द्वारा प्रदान की गई, सभी पत्रकार बंधुओ ने आप का आभार माना।



















