भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री पवार के निधन पर व्यक्त किया शोक

@भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुंबई से बारामती जा रहे चार्टर विमान की क्रैश लैंडिंग की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 5 लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। इस विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार भी सवार थे। यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने हृदयविदारक घटना में दिवंगत सभी यात्रियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।


















