बैंकर्स पीएम स्ट्रीट वेंडर के आवेदनों को प्राथमिकता से निराकृत करें: कलेक्टर, योजनाओं के आवेदनों को बैंकों में लंबित रखने पर बैंकर्स पर जताई नाराजगी

जनधन योजना, जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के कैंप लगाने के निर्देश, उद्यम क्रांति योजना के बैंकों में लंबित आवेदन को शीघ्र स्वीकृत करने के निर्देश
@छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में डीएलसीसी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एलडीएम, बैंकों के बैंकर्स उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने पीएम जनधन योजना, जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के बैंकों में लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजना में लाभ दिलाने जागरूकता कैंप लगाएं।

कलेक्टर ने अटल पेंशन योजना में यूको बैंक एवं इंडियन बैंक को लाभ स्वीकृति की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने यूको को जीवन ज्योति के कैंप लगाने एवं सुरक्षा बीमा एवं अटल पेंशन में प्रगति सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही इंडियन ओवरसीज बैंक एवं मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक को ज्योति बीमा योजना में आवेदनों में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैंकर्स को मुद्रा लोन में कैंप लगाकर आवेदन कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी बैंकर्स को स्पष्ट निर्देश दिए कि पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के आवेदनों को बैंकों में अनावश्यक रोके नहीं और आवेदनों को प्राथमिकता से निराकरण करें। उन्होंने एसबीआई, म.प्र. ग्रामीण बैंक, सेंट्रल बैंक सहित अन्य बैंकर्स को द्वितीय एवं तृतीय ट्रेंच के लंबित आवेदनों को शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही निकायों के सीएमओ को पीएम स्वनिधि के आवेदन बैंकों में भेजने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने उद्योग विभाग के उद्यम क्रांति योजना के बैंकों में लंबित आवेदन को बैंकों से शीघ्र स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यानिकी विभाग अंतर्गत संचालित पीएम सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के मध्यांचल ग्रामीण बैंक में हितग्राहियों के लंबित होने पर नाराजगी जताई और आवेदनों को जल्द डिस्बर्स करने के निर्देश बैंकर्स को दिए। साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी, सीबीआई को भी शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन में भी आवेदनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना में लंबित केसों के भौतिक सत्यापन करने के निर्देश
पशुपालन विभाग की योजनाओं के प्रकरण बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने आचार्य विद्यासागर योजना में एसबीआई बैंक में लंबित आवेदन को डिस्बर्स कराने के निर्देश। साथ ही 10$1 गोट यूनिट में आवेदन कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के लंबित केसों के भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए और बैंकर्स को निर्देश दिए कि यह शासन की प्राथमिकता की योजना है। जनजातीय कार्य विभाग की संचालित योजनाओं में भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के लंबित आवेदनों को निराकृत करने के इंडियन एवं सेंट्रल बैंक को निर्देश।

















