छतरपुर

चेतगिरी में बनेगा विशाल एवं भव्य जैन मंदिर, मुनिश्री अभय सागर जी के ससंघ सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान के साथ रखी गई आधारशिला

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। नगर  की चेतगिरी कॉलोनी में भगवान मुनिसुब्रतनाथ के विशाल एवं भव्य जैन मंदिर के निर्माण की आधारशिला प्रख्यात विद्वान निर्यापक मुनिश्री अभय सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुए शिलान्यास समारोह में रखी गई।इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन एवं जैनेतर समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे और कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर सहभागिता की।
      
डा सुमति प्रकाश जैन एवं श्री रीतेश जैन के अनुसार छतरपुर की दिगंबर जैन समाज एवं  चेतगिरि कॉलोनी की जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित एक गरिमामयी  धार्मिक समारोह में चेतगिरि कॉलोनी में स्थित विशाल भूखंड पर धार्मिक विधिविधान से भव्य मंदिर की आधारशिला शुभम भैया जी के कुशल निर्देशन में हर्षोल्लास के साथ रखी गई।

इस क्षेत्र में मंदिर की जरूरत जैन समाज को काफी दिनों से थी लेकिन जमीन न मिल पाने की बजह से देरी हो रही थी।लेकिन संयोगवश यहां तीन रोड का एक निर्विवाद विशाल भूखंड मिल जाने से इस मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया और नगर की जैन समाज के सहयोग से इस भूखंड को क्रय कर लिया गया। अब इस मंदिर के बनने से चेतगिरी कालोनी वासियों को अपने निवास के समीप ही धार्मिक अनुष्ठानों तथा दर्शन के लिये स्थान सुलभ होगा।
    
इस भव्य मंदिर के निर्माण हेतु मुख्य आधारशिला श्री निर्मल जैन, संजीव साधना जैन(पिंटू) श्री शशांक जैन (नायब तहसीलदार) समीर जैन(वैष्णवी ऑटो पार्ट्स) के द्वारा रखी गई ।इसके साथ ही पांच श्रावकों  श्री नरेंद्र जैन धनगुवां,एड संजय जैन,अनिल जैन भारत मसाले, रविंद जैन पंचरतन एव महिला मंडल चेतगिरी द्वारा भी पांच आधारशिलाएं और रखी गईं।*शिलान्यास हेतु चांदी की गैंती प्राप्त करने का सौभाग्य श्री प्रिंस जैन को प्राप्त हुआ।इस समारोह में चेतगिर समाज के सभी भक्तजन परिवार सहित शामिल हुये।
    
इस समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में समाज के अध्यक्ष अरुण जैन,श्री प्रदीप चौधरी, उपाध्यक्ष अजय फट्टा प्रमोद सेठ,महामंत्री श्री अजित जैन, कोषाध्यक्ष जितेंद जैन सटई, सह मंत्री बल्लू जैन,पूर्व अध्यक्ष  जयकुमार  जैन,श्री सुधीर जैन दीप कमल टाईल्स, श्री नरेंद्र जैन धनगुवां,एड. संजय जैन, श्री शैलेन्द्र जैन फैशन गैलरी,श्री मनोज जैन पनवारी,श्री पंकज जैन नगर पालिका अनिल जैन भारत मशाला,श्री स्वदेश जैन एवं सभी समाजजनों का अथक प्रयास रहा।

Related Articles

Back to top button