छतरपुरमध्यप्रदेशसागर संभाग

पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक

वांछित अपराधियों, स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी को किया निर्देशित, स्वतंत्रता दिवस को दृष्टिगत रखते हुए सघनता से चेकिंग हेतु दिए निर्देश

मध्यप्रदेश। आज दिनांक 14.08.2024 को पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा पुलिस लाइन पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में अपराधों की समीक्षा की गई।

मीटिंग में जिले के समस्त थानों की तैनाती का पदवार निरीक्षण करते हुवे थाने के अपराध, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं अन्य कार्यवाहियों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को लंबित शिकायतों, लंबित गंभीर व महिला संबंधी अपराधों के शीघ्रता से निकाल हेतु निर्देशित किया गया।

जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत निगरानी, गुंडा बदमाशों, आदतन अपराधियों की निरंतर निगरानी, क्षेत्र में शांति भंग या माहौल खराब करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ साथ आदतन अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण कार्यवाही हेतु भी निर्देशित किया गया। अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ संबंधी आरोपियों के साथ-साथ विक्रय करने वाले एवं अन्य स्रोत संबंधी के विरुद्ध भी कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए। नवीन अपराधिक अधिनियम के अंतर्गत उपयोगी नवीन सॉफ्टवेयर एवं एप्लीकेशन के संबंध में चर्चा की गई।

दिनांक 15 अगस्त 2024 राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को दृष्टिगत रखते हुए आज रात में सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना, चौकी प्रभारी को जिले के सभी होटल, ढाबा, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थलों में सघन चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया। अनावश्यक रात्रि में घूम रहे एवं एकत्रित संदिग्ध के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। अपराध समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह, समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, एवं जिले के समस्त थाना व प्रभारी, चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button