मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, 11 डॉक्टरों के अनुपस्थित मिलने पर एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश

अस्वच्छता मिलने पर सिविल सर्जन को लगाई फटकार, ओटी के एसी तत्काल ठीक कराने के कलेक्टर ने दिए निर्देश, ड्यूटी रोस्टर नहीं मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने शुक्रवार को जिला अस्पताल छतरपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम अखिल राठौर, सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जैसवाल ने ओपीडी, इमरजेंसी, ऑपरेशन थियेटर सहित डॉक्टरों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। साथ ही निरीक्षण के दौरान ड्यूटी रोस्टर नहीं दिखाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अस्पताल के सभी वार्डांे के बाहर बेहतर साफ-सफाई नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इसके अलावा अनुपस्थित मिले डॉक्टरों की एक दिन की वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एनसीडी कक्ष के बाहर ड्यूटी रोस्टर चस्पा करने के निर्देश दिए। ओटी रूम के एसी खराब मिलने पर तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए और एसडीएम को निर्देशित किया कि एसी ठीक होने की जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button