छतरपुर

अति सड़क दुर्घटना वाले हाट स्पॉट की संख्या में कमी लाने हेतु यातायात पुलिस, NHAI, संबंधित विभाग एवं एजेंसियों द्वारा की जा रही सतत कार्यवाही

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में छतरपुर यातायात पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में अति सड़क दुर्घटना वाले 5 चिन्हित स्थानों।


थाना मातगुवां अंतर्गत

1. परा चौकी तिगड्डा,

2. खैरा तिगड्डा

3. ग्राम चौका 
थाना बक्सवाहा अंतर्गत

4. ग्राम जुझारनगर
थाना सरवई अंतर्गत

5. महोई खुर्द का लगातार अवलोकन कर संबंधित रोड एजेंसियों के सहयोग से परीक्षण और परिशोधन कार्य कराए जा रहे है। ताकि चिह्नित स्थानों को सड़क दुर्घटना से सुरक्षित किया जा सके।


इसी क्रम में आज थाना मातगुवां क्षेत्र अंतर्गत ब्लैक स्पॉट परा चौकी और खैरा तिगड्डा का भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से इंजीनियर अमन कुमार, वीआरएस इंफ्रा डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर प्रकाश रंजन एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत द्वारा भौतिक निरीक्षण कर स्थल विश्लेषण एवं परिशोधन कार्य के लिए कार्ययोजना तैयार की गई, जिसमें परिशोधन कार्य कराया जा रहा है।छतरपुर पुलिस का यह सतत प्रयास जनहित, सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button